लालगंज: गंगहरा कलां गांव में कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय शिव महायज्ञ शुरू, स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी के सानिध्य में होगा महायज्ञ
लालगंज के गंगहरा कलां स्थित तालाब के बगल आयोजित शिव महायज्ञ की शनिवार 11:00 बजे दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की हजारों महिलाओं में सिर पर कलश लेकर गंगहरा कलां, लहंगपुर से मुंशीपुर स्थित नदी से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप पर पहुंची। कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी शामिल रहे।