#फ़िल्मी_अंदाज़_युवक_का_अपहरण_पुलिस_ने_छुड़ाया
#बृजनगर_________
#दो_गाड़ियों_की_टक्कर_के_बाद_युवक_को_बंधक_बनाकर_ले_गए______________________
#पुलिस_ने_दबिश_देकर_कराया_मुक्त
कस्बे के गांव भूतका रोड आरसी मोड पुलिस पुलिया पास पुरानी रंजिश को लेकर फ़िल्मी स्टाइल में एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने स्विफ्ट कार का पीछा कर टक्कर मारी और घायल चालक को बंधक बनाकर ले गए। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से युवक को सकुशल छुड़ा लिया गया है।पीछा करते वक्त नहर में गिरीं दोनों गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक माकूल पुत्र वहीद मेव निवासी गांव विडगवा थाना नगर का कुछ बदमाश बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रहे थे। पुलिया पास पीछा करने के दौरान दोनों गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरीं।
#बंधक_बनाकर_गांव_थून_ले_गए_आरोपी___________
हादसे के बाद बोलेरो सवार करीब कई लोग किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने घायल स्विफ्ट कार चालक माकूल को जबरन अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसे बंधक बनाकर थून गांव ले गए।*पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी फरार*
घटना की सूचना मिलते ही बृज नगर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने त्वरित और सजग कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तत्काल थून गांव में दबिश दी। पुलिस की भारी दबिश देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बंधक बनाए गए माकूल को आरोपियों के चंगुल से सकुशल आजाद करा लिया।
#अस्पताल_में_कराया_इलाज_जिला_अस्पताल_रेफर
पुलिस ने घायल माकूल को तुरंत बृज नगर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया बाद में जिला अस्पताल रैफर किया।
शुरुआती जांच में पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बृज नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।