जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1627,
दिनांक 09/10/2026
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:-
कई स्पर्धाओं के परिणाम घोषित:-
खेल विभाग (बिहार सरकार), बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (पटना) एवं जिला प्रशासन (पूर्णिया) के संयुक्त तत्वावधान में गत 7 अक्टूबर 2026 से आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का तीसरा दिन विभिन्न खेल मैदानों पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल, इंदिरा गांधी स्टेडियम, डीएसए मैदान, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय तथा खेल भवन, पूर्णिया में किया जा रहा है।
इसमें पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिलों—अररिया, किशनगंज, कटिहार एवं पूर्णिया से चयनित 588 खिलाड़ियों ने लगभग 60 दल प्रभारियों की देखरेख में विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया।
विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों की भागीदारी:---
* फुटबॉल (बालक U-17): 72 खिलाड़ी
* वॉलीबॉल (बालक U-14/17/19): 144 खिलाड़ी
* कबड्डी (बालक/बालिका U-19): 96 खिलाड़ी
* खो-खो (बालक/बालिका U-19): 96 खिलाड़ी
* क्रिकेट (बालक U-17): 48 खिलाड़ी
* एथलेटिक्स (बालक/बालिका U-17): 88 खिलाड़ी
* टेबल टेनिस (बालक/बालिका U-14/17/19): 36 खिलाड़ी
* तीरंदाजी (बालक/बालिका): 8 खिलाड़ी
तृतीय दिवस के प्रतियोगिता परिणाम:
1. कबड्डी (U-19):
* बालक वर्ग: विजेता – कटिहार | उपविजेता – पूर्णिया
* बालिका वर्ग: विजेता – कटिहार | उपविजेता – किशनगंज
2. खो-खो (U-19):
* बालक वर्ग: विजेता – पूर्णिया | उपविजेता – कटिहार
* बालिका वर्ग: विजेता – पूर्णिया | उपविजेता – किशनगंज
3. क्रिकेट (बालक U-17):
* विजेता: पूर्णिया | उपविजेता: कटिहार
4. वॉलीबॉल (बालक U-17):
* विजेता: कटिहार | उपविजेता: पूर्णिया
5. टेबल टेनिस (उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी):
* बालक U-14: हर्ष कुमार, आरव राज, संपूर्णा झा, अंश राज (पूर्णिया) एवं ऋषित अग्रवाल (अररिया)।
* बालक U-17: दीक्षित राज, अतुल राज, रिशु रंजन (पूर्णिया), लक्ष्य सोनी (अररिया) एवं प्रिंस कुमार सोनार (किशनगंज)।
* बालक U-19: जय मंगल, आयुष आनंद, अखम अली, मुन्ना शाह (पूर्णिया) एवं आयुष राज (कटिहार)।
* बालिका U-14: अलका कुमारी, अदृति आनंद, श्रेया कुमारी (पूर्णिया)।
* बालिका U-17: सुलेखा कुमारी (अररिया), आयशा अहमद, चांदनी कुमारी (पूर्णिया)।
* बालिका U-19: समीक्षा आनंद (पूर्णिया)।
6. तीरंदाजी (उत्कृष्ट प्रदर्शन):
* U-19 बालक: राज प्रीतेश कुमार (पूर्णिया)
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 9, 2026