जलालाबाद: गांव भटा देवर में लाखों की बारात घर जर्जर, प्रधान की मनमानी से लटका ताला
शाहजहांपुर। जलालाबाद विकासखंड के भटा देवरा ग्राम पंचायत में गरीब ग्रामीणों की बहू-बेटियों के लिए बनी लाखों रुपये की बारात घर की बिल्डिंग जर्जर हो रही है। ग्राम प्रधान कन्या देवी के पुत्र और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) अरुण निगम की कथित मिलीभगत से बरसों से ताला लटका हुआ है। पेंटिंग-डेंटिंग और बाउंड्री वॉल के लिए धनराशि न होने का बहाना बनाया जा रहा,