फिरोज़ाबाद: गांव रामसुख के समीप मजदूरी करके आ रहे युवक को तेज रफ्तार फॉर व्हीलर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव रामसुख के समीप तेज रफ़्तार फॉर व्हीलर वाहन ने एक युवक की जान ले ली है । पुष्पेंद्र नामक युवक मजदूरी करके अपने घर लोट रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार फॉर व्हीलर वाहन युवक को रोदता हुआ मोके से फरार हो गया। युवक की मोके पर ही मौत हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।