मैथा: मलिकपुर में रिश्तों का कत्ल, सनकी भतीजे ने कैंची से गला काटकर चाचा की बेरहमी से की हत्या, आरोपी मौके पर ही बैठा रहा
शिवली क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी 65 वर्षीय प्रताप सिंह शनिवार रात अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके सगे भतीजे सूरज सिंह ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद कैंची से उनकी गर्दन पर कई वार कर दिए।गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही मौजूद रहा।घटना की जानकारी मिलते ही शिवली पुलिस मौके पर पहुंची