ललितपुर: कम्पनी बाग में आशा कार्यकत्रियों ने किया धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर CM को संबोधित जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन
शहर में आज आशा कार्यकत्रियों ने कंपनी बाग में धरना प्रदर्शन, कर मुख्यमंत्री को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आशा कार्यकत्रियों की विभिन्न मांगे रही। वही लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी, 10 लाख का स्थाई बीमा और 50 लाख के लाइफ इंश्योरेंस की मांग। आशा कार्यकत्री कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में किया प्रदर्शन। प्रोत्साहन राशि दिए जाने की भी मांग।