धमदाहा: धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित
धमदाहा :- अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में पूर्णिया सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कन्नौजिया ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के संकेत दिए।