जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मरीजों से आत्मीय संवाद किया और चिकित्सकों को समयपालन, बेहतर उपचार तथा संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
"सरकारी अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं, जरूरत है सेवा, समर्पण और मरीजों का विश्वास जीतने की।"
निरीक्षण के दौरान आयुष्मान योजना, निःशुल्क डायलिसिस, भोजन की गुणवत्ता, नशा मुक्ति केंद्र, पुनर्वास केंद्र एवं निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
#Bilaspur #GoodGovernance #Chhattisgarh
165 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 1, 2026