डुमरी: सावन में बाबा टांगीनाथ धाम का प्रवेश द्वार जर्जर, हजारों श्रद्धालुओं के लिए हादसे का खतरा
Dumri, Gumla | Aug 6, 2026 झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम का मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रवेश द्वार से प्लास्टर और पत्थर टूट-टूटकर गिर रहे हैं, जिससे यहां प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से सावन के पवित्र महीने में झारखंड ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और