कुंडा: सरई नहर पंडित का पुरवा गांव के पास खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम
बाघराय थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरवा पीथीपुर निवासी राम दुलारे का बेटा मुकेश कुमार उर्फ लवकुश शनिवार को बांसियारा गांव गया था। रात करीब 8:00 बजे घर लौटते समय सराय नाहर पंडित का पुरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली की खंबे से जा टकराई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई ।वहीं रविवार को इस सदमे से रोते रोते मुकेश की माँ रन्ना देवी की भी सांसे थम गई।