कुंडा: रेवली मोड़ से लूट के अभियोग में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नवाबगंज पुलिस ने कंदई मोड़ के पास रेवली मोड़ से लूट के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से लूट के जेवरात भी बरामद किया ।इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों गोविंद मांगता और अंकित सोनी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।