कुंडा: इंटोरा पंचायत भवन का ताला तोड़कर की गई लाखों रुपए की चोरी, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
कुंडा कोतवाली के इंटोरा पंचायत भवन में ताला तोड़कर अलमारी, दो बैट्री, इनवर्टर, प्रिंटर ,वेब कैमरा और छत पर लगे सोलर पैनल समेत अन्य सामान चोर उठा ले गए।। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान गौरव त्रिपाठी ने पुलिस से किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।