सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें कुछ युवक जुलूस के दौरान आपस में झड़प करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना बजरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, फिर भी कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अब तक तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव @Dcpcentralknr @Uppolice