राजगढ़: बींजावास में सरपंच करण सिंह का साफा व माला पहनाकर, बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर किया गया सम्मान
Rajgarh, Churu | Nov 10, 2026 बींजावास ग्रा पं में नव निर्वाचित सरपंच कर्णसिंह पूनिया का सम्मान समारोह चंद्रभान गोठवाल के आवास पर किया गया। यह सम्मान समारोह स्वर्गीय नानड राम के परिजनों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे सरपंच कर्णसिंह पूनिया को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। सरपंच द्वारा स्व. नानड राम की प्रतिभाओ का सम्मान किया।