कुलपहाड़: कुलपहाड़ के रामलला मंदिर में यज्ञ पूर्णाहुति के साथ भंडारा, शिवलिंग की स्थापना हुई
कुलपहाड़ नगर स्थित रामलला मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक यज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। उरई से आए यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।वर्षों से खाली पड़े शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना हुई।