मुरैना नगर: डोमपुरा गांव: घरेलू कलह से परेशान युवक ने नशे में काटीं हाथों की नसें, इलाज जारी
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डोमपुरा गांव में आज दोपहर घरेलू विवाद से आहत 36 वर्षीय युवक हिरदेश जाटव ने नशे में अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं।सूचना पर डायल 112 उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई, जहां उसको वार्ड में भर्ती कर दिया गया है जहाँ इलाज जारी है। युवक ने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।