कुडू: उपायुक्त ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से आधार लिंक करने की अपील की, प्रक्रिया जल्द पूरी करें
Kuru, Lohardaga | May 10, 2025 लोहरदगा डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने शनिवार शाम 4:15 बजे बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का क्रियान्वयन विभागीय निर्देशों के तहत लगातार किया जा रहा है। इस योजना के लाभुकों को सूचित किया गया है कि योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में ही किया जाएगा। डीसी ने विशेष रूप से उन लाभार्थियों से अपील की है।