कुडू: कुड़ू थाना के चौकीदार शेख ताहिर 40 साल की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त, थाना प्रभारी की मौजूदगी में हुआ विदाई समारोह
Kuru, Lohardaga | May 11, 2025 लोहरदगा जिला अंतर्गत कुड़ू थाना क्षेत्र के उडुमुड़ू गांव निवासी चौकीदार शेख ताहिर 40 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में रविवार शाम 5 बजे कुड़ू थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की।