कुडू: लोहरदगा SP के निर्देश पर कुडू पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान चलाया, कोलसिमरी से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Kuru, Lohardaga | May 12, 2025 अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा के निर्देश पर कुडू पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे ताबड़तोड़ छापेमारी की। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कोलसिमरी, सिंजो, उमरी, लावागाई, उडुमुड़ू, जोंजरो और जिंगी के विभिन्न बालू घाटों पर एक साथ दबिश दी।