जमुई: जमुई में 'अपनी जानकारी, अपनी पहचान' अभियान के तहत स्व-गणना जागरूकता तेज की गई
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 जमुई जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 को त्रुटिहीन बनाने के लिए ‘स्व-गणना’ को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। मंगलवार 2 बजे जिला पदाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न क्लिनिक, शिक्षण संस्थान व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।