कोरबा: कथा के पास होते हुए भी जनप्रतिनिधियों को अपमानित होना पड़ा, पुलिस से हुई नोक-झोंक
Korba, Korba | Apr 1, 2026 पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के आयोजन स्थल ग्राम ढपढप में उस वक्त माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया जब यहां पहुंचे पासधारक जनप्रतिनिधियों को आगे नहीं जाने दिया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा इन्हें पास होने के बावजूद रोके जाने और आगे नहीं जाने देने के कारण बढ़ी नाराजगी के बीच काफी देर तक कहा-सुनी होती रही।