छतरपुर में डेढ़ महीने बाद भी नहीं पकड़े गए महिला आरक्षक की सोने की चैन लूटने वाले बदमाश, फिर वायरल हो रहा वीडियो,
छतरपुर शहर में बेखौफ घूम रहे लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां करीब डेढ़ माह पूर्व पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक अंकिता रावत से दिनदहाड़े बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश करीब दो तोला वजनी सोने की पेंडल लगी चेन झपटकर फरार हो गए थे। पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी के साथ हुई इस वारदात के बाद समूचे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। चूंकि अभी तक पुलिस इन बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है, जिसके चलते यही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए चर्चा का विषय बन गया है।वही पुलिस के हाथ अभी तक खाली है,पुलिस का कहना हैं की वह आरोपियों की तलाश में लगे हुए है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर