लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित
=क्लब अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिला
=शाहजहांपुर पहुंचने पर क्लब सदस्यों ने किया जोरदार स्वागत
शाहजहांपुर।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321B1 के वार्षिक अवार्ड फंक्शन-2026 में लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह बाराबंकी के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. आरसी मिश्रा ने क्लब द्वारा पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति का नाम हमेशा से शामिल रहा है। उन्होंने क्लब की अध्यक्ष लायन ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया। इससे पहले मल्टीप्ल पर इंटरनेशनल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड तथा मेंबरशिप अवार्ड मिल चुका है।इस अवसर पर क्लब के संरक्षक पीएमजेएफ लायन तजिंदर पाल सिंह एवं क्लब की चार्टर अध्यक्ष एमजेएफ लायन गुरजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित कई वरिष्ठ लायन लीडर्स ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में सभी सीनियर्स लायन लीडर्स ने लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति को आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि क्लब आगे भी इसी तरह सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ललिता यादव ने कहा कि लायंस क्लब शाहजहांपुर शक्ति लगातार सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और आगे भी ऐसे हीसेवा कार्य करते रहेंगे।
शाहजहांपुर में क्लब सदस्यों ने किया स्वागत:
लखनऊ में हुए समारोह में तराई क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में शाहजहांपुर शक्ति की ललिता यादव को प्लैटिनम लीडरशिप अवार्ड मिलने पर क्लब सदस्यों ने खुशीयाँ मनाई और ललिता को इस सम्मान के लिए बुके व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर संदेश दिया।