कुलपहाड़: अजनर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा निवासी राघवेन्द्र (26) पुत्र खेमचन्द्र बाइक से बुधवारा से नौगांव जा रहा था। तभी बिजौरी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राघवेन्द्र सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भेजा।