कोल: क्षत्रिय महासभा भारतीय सेवा के जवानों को रक्त भेजेगी, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाकर किया रक्त जमा
Koil, Aligarh | May 9, 2025 भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में क्षत्रिय महासभा ने रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया है। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्त दिया जिसको क्षत्रिय महासभा ने जमा कर रखा है। रक्त भारतीय सेना के जवानों को भेजा जाएगा।