कोल: अकराबाद में महाराणा प्रताप जयंती पर करणी सेना भारत ने किया रोड शो, 'महाराणा प्रताप अमर रहें' के गूंजे नारे
Koil, Aligarh | May 9, 2025 अकराबाद क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई है। करणी सेना भारत ने अकराबाद क्षेत्र में रोड शो किया। इस रोड शो में दर्जनों की तादात में कर में सवार युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर नारेबाजी की। दूसरी ओर सैकड़ो की तादात में मोटरसाइकिल पर सवार युवाओं ने महाराणा प्रताप अमर रहे महाराणा प्रताप जिंदाबाद जैसे नारों से नारेबाजी की है।