कोल: गोरेना के पास सड़क पर टहल रहे युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, फायरिंग करने का आरोप, युवक हुआ घायल
Koil, Aligarh | May 9, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गभाना इलाके की गोरेना के पास की है।जहां दबंगों ने सड़क पर टहल रहे युवक के साथ धमकी देते हुए बेवजह मारपीट की।इधर घायल हुए युवक के परिवार के लोगों का आरोप है कि दबंगो ने कई राउंड फायरिंग की।घटना में युवक के आंख के पास गोली लगने से युवक घायल हुआ।परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।