हरसूद: किसानों ने खेतों में बोरवेल करने के लिए एसडीएम से अनुमति मांगी
Harsud, Khandwa | Apr 21, 2026 कलेक्टर द्वारा 30 मार्च से 15 जुलाई तक जिले के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को जल अभाव क्षेत्र घोषित करते हुए नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके चलते बोरवेल संचालक बिना अनुमति के बोरवेल नहीं कर रहे हैं। जिससे परेशान दो ग्रामों के किसानों ने एसडीएम कार्यालय हरसूद पहुंचकर बोरवेल करवाने की अनुमति मांगी है।