सूरतगढ़: शादी समारोह में मारपीट, लाठी और गंडासी से किया गया हमला, सिटी थाना में कई लोगों पर मामला दर्ज
सूरतगढ़ के राजपुरा पीपेरन गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 18 फरवरी रात की बताई गयी है। मामला अब दर्ज हुआ है। थाना से बुधवार दोपहर जानकारी मिली। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि धर्माराम, इकबाल, आत्माराम सहित अन्य ने घर में घुसकर डंडों व गंडासों से हमला कर चोटें पहुंचाईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।