26 जनवरी गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर पुलिस लाइन स्टेडियम में शनिवार सुबह नौ बजे फूल ड्रेस रिहर्सल हुआ। पलामू डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने एक खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। बता दे कि 26 जनवरी को सुबह 9.05 बजे पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है।