शाजापुर: शाजापुर की गोपाल गोशाला के दो मंजिला भवन को यथास्थिति रखने के आदेश
शाजापुर के नईसड़क पर स्थित गोपाल गोशाला के दो मंजिला भवन में यथास्थिति रखने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। दरअसल सितंबर माह में शाजापुर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने एसडीएम मनीषा वास्कले की माैजूदगी में उक्त भवन के जर्जर हिस्से को ढहाने की कार्रवाई की थी। हालांकि न्यायालय द्वारा स्टे जारी कर कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।