शाजापुर: शाजापुर में नई सड़क पर स्थित सूने घर में लगी आग, नगर पालिका की दमकल टीम ने बुझाई
शाजापुर शहर के नई सड़क क्षेत्र में बुधवार को भट्ट मोहल्ला स्थित एक मकान की छत पर बने कमरे में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख लोगों ने मकान मालिक को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।मकान मालिक हर्ष रावल ने बुधवार शाम करीब चार बजे बताया कि बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।