शाजापुर: स्मार्ट प्वाइंट की फंगस लगी मिठाई सरकारी अधिकारी के घर पहुंची, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, मिठाई जप्त कर नष्ट की
ए बी रोड स्थित रिलायंस की स्मार्ट प्वाइंट से फंगस लगी काजू कतली की मिठाई का पैकेट एसएलआर अधिकारी पूनम शेखावत के घर पहुंचा तो डिप्टी कलेक्टर को शिकायत की गई ।जिस पर खाद्य विभाग की टीम ने स्मार्ट प्वाइंट पर छापा मार कर नॉट फॉर सेल लिखे हुए 75 काजू कतली मिठाई के पैकेट जब्त कर मिठाइयां नष्ट की और जांच के लिए सैंपल लिए गए।