शाजापुर: ग्राम लोंदिया में महिला के साथ भाई-भाभी ने पैसे के लेनदेन को लेकर की मारपीट, पुलिस कर रही जांच
ग्राम लोंदिया निवासी महिला बबली के साथ उसकी भाभी रीना और भाई जितेंद्र ने मारपीट की। जिससे उसे चोट आई। उपचार के लिए बबली को जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया। वहां अस्पताल चाैकी प्रभारी बाबूलाल डाबी को पीड़ित महिला बबली ने मामले की जानकारी दी। बुधवार शाम करीब पांच बजे प्राप्त जानकारी अनुसार रुपए के लेनदेन की बात को लेकर मारपीट की गई।