शाजापुर: शाजापुर में बागरी समाज ने निकाली पांडव महाराज की शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
शाजापुर नगर में बुधवार को बागरी समाज द्वारा अपने आराध्य देव पांडव महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। यह शोभायात्रा एबी रोड स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई। बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दाैरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बागरी समाजजन शामिल रहे।