गभाना: चंडौस पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस पुलिस ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस्तकार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी बझैरा कलां, हापुड़ को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में शाकिर की तहरीर पर फर्जी दस्तावेज और कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।