सतबरवा: मलय डैम के 18 नंबर चैन की मरम्मत के लिए विधायक आलोक चौरसिया से गुहार
सतबरवा प्रखंड के मलय डैम के 18 नंबर चैन की मरम्मत को लेकर लगातार आग्रह किया जा रहा है। बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चैन के टूटे हुए 6 माह हो गए हैं। बरसात का सीजन आने वाला है और सिचाई को लेकर किसानों की चिंता बढी हुई है। ऐसे में इस मामले को लेकर समाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा के साथ ग्रामीणों ने सतबरवा आगमन पर गुरूवार को मांग पत्र दिया।