लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय की जिले में पांच जगह छापेमारी, दो शराब तस्कर और 9 शराबी गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 2:29 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दिए गए जानकारी के अनुसार जिले में पांच जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया. हलसी थाना क्षेत्र में धीरा गांव एवं कजरा थाना क्षेत्र में माधोपुर गांव से शराब तस्कर को तथा हलसी, उत्पाद थाना बडहिया के समीप एवं वीरुपुर थाना क्षेत्र में करमपुर से शराबी गिरफ्तार हुए.