धरहरा: छत का पानी बना विवाद की वजह, घर में घुसकर मारपीट व चेन छीनने का आरोप,ईटवा गांव में दो पक्षों में तनाव, एक हिरासत में;
धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में छत का पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से दुर्व्यवहार और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए धरहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता गिरजा देवी, पति संजीव राम, ने आवेदन में बताया कि पड़ोसी अपने मकान की छत का