जौनपुर: अजय राय ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा- यूपी में कानून नहीं, जंगल राज चल रहा है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक बार फिर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जौनपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का भी खुलासा किया।