जौनपुर: समोपुर कला गांव के पास गोमती में मिला युवक का शव
जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव के पास गोमती नदी में मंगलवार की सुबह 10 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दो दिन पूर्व सद्भावना पुल के नीचे विसर्जन घाट पर नहाते समय दो युवक डूब गए थे। एक युवक का शव अगले दिन मियांपुर घाट पर मिला था