आशीष नेगी के '1984' और 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' संबंधी बयान पर जारी विवाद के बीच यूकेडी ने दिया अपना पक्ष।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेता देवचंद उत्तराखंडी ने कहा कि आशीष नेगी के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका कहना है कि बयान का उद्देश्य किसी धर्म, जाति या समुदाय को बांटना नहीं था।
यूकेडी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दल पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है और सामाजिक सौहार्द व उत्तराखंड की एकता में विश्वास रखती है।
#AshishNegiVivad
#UKDStatement
#DevchandUttarakhandi
#UttarakhandKrantiDal
#pahadkirajneeti