महेश्वर: मंडलेश्वर में निकली भगवान काशी विश्वनाथ की भव्य शाही सवारी, 60+ अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
मंडलेश्वर में भादौ मास के पहले सोमवार को नगर अधिष्ठाता भगवान श्री काशी विश्वनाथ की शाही सवारी धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शाम करीब 4 बजे नर्मदा तट स्थित रामघाट से सवारी रवाना हुई। इससे पहले भगवान काशी विश्वनाथ की विधि-विधान से महाआरती की गई।