नावकोठी: राटन में काली पूजा से पूर्व भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई, 900 कुमारी कन्याएं शामिल हुईं
प्रखंड के राटन पंचायत में होने वाले काली पूजा को लेकर भव्य शोभा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 900 कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर लगभग 15 किलोमीटर का यात्रा कर विभिन्न गांव में भ्रमण कर काली पूजा में आमंत्रित किया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।