पूरनपुर: ट्रक चालक की हत्या कर आग के हवाले करने का खुलासा, प्रेम संबंध खत्म करने के लिए महिला ने रची साजिश
पूरनपुर। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक बलविंदर सिंह की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और एक प्लास्टिक की डीजल केन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई को रुद्रपुर से माल लेकर जा रहा था