खानपुर: खानपुर क्षेत्र के हरिगढ़ कस्बे में संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत, पनवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची
खानपुर क्षेत्र के हरिगढ़ कस्बे मैं संदिग्ध हालत में बुजुर्ग राम गोपाल भील की मौत हो गई सूचना मिलते ही पनवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पनवाड़ थानाधिकारी जाकिर हुसैन ने आज गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे बताया कि हरिगढ़ गांव निवासी रामगोपाल भी कल देर रात से घर नहीं लौटा था बुजुर्ग का शव आज खेत में पड़ा हुआ मिला जिसके शरीर पर चोट के निशान बताये जा रहे हैं ।