महरौनी: कस्बा महरौनी में नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़कें बदहाली में पड़ी, स्थानीय लोग परेशान
कस्बा महरौनी में नमामि गंगे योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़के बदहाली की स्थिति में पड़ी हुई है। जिसके चलते धूल उड़ने के कारण स्थानीय दुकानदार एवं लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले में उच्चाधिकारियों से सड़कों के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।