अशोक नगर: अशोकनगर में 40 बसों पर चालानी कार्रवाई, सुरक्षा खामियां मिलने पर एक स्कूल बस जब्त, चालक सम्मानित
अशोकनगर पुलिस ने यात्री सुरक्षा से समझौता करने वाले बस संचालकों और चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान 40 बसों पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्रवाई के दौरान एक स्कूल बस में गंभीर सुरक्षा खामियां मिलने पर उसे जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया है।