धरियावद: लंबे इंतजार के बाद नवीन परिसर में धरियावद उपजिला चिकित्सालय शुरू हुआ, OPD सहित कई सेवाएं सुचारू
लंबे इंतजार के बाद धरियावद उपजिला चिकित्सालय का नवीन परिसर अब मरीजों के लिए सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जिला कलेक्टर शुभम् चौधरी के निर्देश पर पीएमओ डॉ. जितेंद्र बगड़िया के नेतृत्व में रेनिया मंगरी स्थित नवीन चिकित्सालय परिसर में विधिवत ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई। नवीन परिसर में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवा, ओपीडी, निशुल्क दवा वित